Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 तेजी से विकसित होते मध्यप्रदेश की प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा सराहना | dharmpath.com

Saturday , 19 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » धर्मंपथ » तेजी से विकसित होते मध्यप्रदेश की प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा सराहना

तेजी से विकसित होते मध्यप्रदेश की प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा सराहना

manmohan-singhप्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने विकास पथ पर तेजी से बढ़ते मध्यप्रदेश के विकास की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि कभी बीमारू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश ने तेजी से तरक्की की है।

श्री मनमोहन सिंह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज राज्य सभा में धन्यवाद प्रस्ताव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में बिहार के विकास की भी खुले दिल से सराहना की।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मध्यप्रदेश की विकास दर 11.98 प्रतिशत रही है। प्रदेश ने गत पंचवर्षीय योजना में 10.20 प्रतिशत विकास दर हासिल की जो देश की विकास दर से तीन गुना से भी अधिक है।

इसी तरह मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर इस वर्ष 18.89 प्रतिशत रही है। यह देश के सभी राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। कृषि की यह विकास दर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कृषि को फायदे का धंधा बनाने के लिये किये गये प्रयत्नों का प्रतिफल है। मध्यप्रदेश देश का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा है। यहां कृषि कैबिनेट का प्रथक से गठन किया गया है। गांव में 24 घंटे बिजली और खेतों में लगातार 8 घंटे बिजली देने के कार्य पर भी तेजी से कार्य चल रहा है।

तेजी से विकसित होते मध्यप्रदेश की प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा सराहना Reviewed by on . प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने विकास पथ पर तेजी से बढ़ते मध्यप्रदेश के विकास की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि कभी बीमारू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश ने तेजी स प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने विकास पथ पर तेजी से बढ़ते मध्यप्रदेश के विकास की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि कभी बीमारू कहे जाने वाले मध्यप्रदेश ने तेजी स Rating:
scroll to top