Sunday , 22 September 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » बुर्किना फासो के माथियास ने जीती टोगो साइकिलिंग रेस

बुर्किना फासो के माथियास ने जीती टोगो साइकिलिंग रेस

लोम, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बुर्किना फासो के साइकिल चालक सोरघो माथियास ने 25वीं टोगो अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता जीत ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक टीम क्लासिफिकेशन में बुर्किना फासो को पहला स्थान प्राप्त हुआ।

छह स्टेज और 639.5 किलोमीटर लम्बी रेस की शुरुआत 12 अप्रैल को हुई थी और इसमें सात देशों के 56 चालकों ने हिस्सा लिया था।

हिस्सा लेने वाले देशों में घाना, नाइजीरिया, कांगो, सेनेगल, फ्रांस, टोगो और बुर्किना फासो शामिल हैं।

बुर्किना फासो के माथियास ने जीती टोगो साइकिलिंग रेस Reviewed by on . लोम, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बुर्किना फासो के साइकिल चालक सोरघो माथियास ने 25वीं टोगो अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता जीत ली।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लोम, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बुर्किना फासो के साइकिल चालक सोरघो माथियास ने 25वीं टोगो अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता जीत ली।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक Rating:
scroll to top