Monday , 23 September 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र : भाजपा ने चलाया सफाई अभियान

मप्र : भाजपा ने चलाया सफाई अभियान

भोपाल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वच्छ भारत अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई ने राजधानी भोपाल में गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी सफाई अभियान में शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने शुक्रवार सुबह राजधानी के प्रमुख सरकारी जे. पी. अस्पताल पहुंचकर साफ -सफाई अभियान चलाया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौहान की अगुवाई में अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के शौचालयों से लेकर बरामदे तक में झाडू-पोछा लगाया। सभी ने स्वच्छता अभियान का एक वर्ष पूरा होने और इस अभियान में आम आदमी की हिस्सेदारी के साथ समाज में आई जागरूकता का जिक्र किया।

इसी तरह राजधानी के अन्य हिस्सों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ -सफाई अभियान चलाया।

मप्र : भाजपा ने चलाया सफाई अभियान Reviewed by on . भोपाल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वच्छ भारत अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई ने राजधानी भोपाल में गांधी जयंती के मौके प भोपाल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वच्छ भारत अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई ने राजधानी भोपाल में गांधी जयंती के मौके प Rating:
scroll to top