नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 71 फीसदी आद्र्रता थी।
वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।