Sunday , 29 September 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उप्र : बस को धक्का लगाते यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 6 मरे

उप्र : बस को धक्का लगाते यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 6 मरे

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें फैजाबाद रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रयाग डिपो की बस छावनी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर खराब हो गई। ड्राइवर ने यात्रियों से धक्का लगाने को कहा। आठ यात्री बस को धक्का लगाने उतरे तभी पीछे से आ रही तेज ऱफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक समेत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

उप्र : बस को धक्का लगाते यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 6 मरे Reviewed by on . सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें फैजाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रयाग डिपो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें फैजाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रयाग डिपो Rating:
scroll to top