Wednesday , 2 October 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र : रात में बढ़ने लगी है ठंड

मप्र : रात में बढ़ने लगी है ठंड

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रात में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में राज्य में दमोह सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में बुधवार की सुबह मौसम साफ है, धूप खिली है, मगर उसकी तल्खी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय की ओर से आ रही हवाओं से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। तापमान में भी गिरावट आई है। बीते 24 घंटों के दौरान दमोह सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा, मगर हवाओं के असर के चलते रात में ठंड और बढ़ सकती है। दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री, इंदौर का 15.3 डिग्री, ग्वालियर का 15 डिग्री और जबलपुर का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, इंदौर का 33.2 डिग्री, ग्वालियर का 36.4 डिग्री और जबलपुर का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मप्र : रात में बढ़ने लगी है ठंड Reviewed by on . भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रात में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में राज्य म भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रात में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में राज्य म Rating:
scroll to top