Sunday , 6 October 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » पर्यावरण » वन विहार में 30 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को पक्षी अवलोकन शिविर

वन विहार में 30 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को पक्षी अवलोकन शिविर

Purple Rumped Swallow - Copyभोपाल :वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 30 जनवरी, 2 एवं 9 फरवरी 2014 को पक्षी अवलोकन (बर्ड वाचिंग) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विषय-विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार का अध्ययन तथा पक्षियों से जुड़ी प्राकृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जायेगी। शिविर का समय प्रात:6.30 से 9.30 तक रहेगा।

शिविर में 30 व्यक्ति को प्रथम आवें, प्रथम पावें के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। शिविर का शुल्क 100/- रुपये प्रति सदस्य रखा गया है। इच्‍छुक प्रकृति प्रेमी कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0755-2674278, 9424790611 एवं 9424790615 पर सम्पर्क कर सकते हैं। पंजीयन वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में कार्यालयीन समय में गेट क्रमांक 2 पर(भदभदा की ओर) करवाया जा सकता है।

वन विहार में 30 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को पक्षी अवलोकन शिविर Reviewed by on . भोपाल :वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 30 जनवरी, 2 एवं 9 फरवरी 2014 को पक्षी अवलोकन (बर्ड वाचिंग) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विषय-विशेषज्ञों द्वारा भोपाल :वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 30 जनवरी, 2 एवं 9 फरवरी 2014 को पक्षी अवलोकन (बर्ड वाचिंग) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विषय-विशेषज्ञों द्वारा Rating:
scroll to top