प्रदेश के सभी जिलों में बनवाए जाएंगे पत्रकार प्राइवेट वार्ड
शहडोल। वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने शहडोल संभाग का दौरा किया जिसमें संभाग के सभी जिलाध्यक्ष व महासचिव शामिल हुए। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने बताया कि पत्रकारों के वेलफेयर के लिए भी यूनियन कार्य कर रहा है। जिसमें जिला चिकित्सालय में पत्रकारों के लिए प्राइवेट वार्डों का निर्माण कराना, भोपाल में तत्कालीन सांसद एवं नवभारत के मालिक प्रफुल्ल माहेश्वरी के सांसद निधि से दो वार्ड बनवाए हैं। इसी तरह बैतूल के तत्कालीन सांसद खंडेलवाल जी के सांसद निधि से वार्ड बनवाए हैं। अब यूनियन का प्रयास है कि प्रदेश के समस्त जिला चिकित्सालयों में पत्रकार प्राइवेट वार्ड का निर्माण कराया जाये और पत्रकारों के दुःख तकलीफ के समय आर्थिक मदद के लिए पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना का भी निर्णय लिया गया है। 2॰14 से इस योजना पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस योजना के तहत पत्रकार के पुत्र अथवा पुत्री को उच्च शिक्षा के लिए स्कालशिप, बीमारी पर, पुत्री के विवाह पर एवं पत्रकार की मृत्यु पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही पत्रकारों पर दर्ज हो रहे प्रकरणों पर रोष प्रगट किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शारदा ने बताया कि एक संघ ने उच्च न्यायालय में एम.पी. शब्द पर स्थगन ले लिया है जबकि उक्त संघ ने 1998 में संघ के विधान में संशोधन करते हुए लिखा कि अंग्रेजी में एम.पी. वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन से भी सम्बोधित किया जाये, जिसे पंजीयक व्यावसायिक संघ ने अमान्य किया है। 2॰13 में भी हमारे नाम पर आपत्ति की थी जिसे पंजीयक ने निरस्त कर दिया। हमें पूर्ण विश्वास है कि न्याय हमारे पक्ष में होगा।