(भोपाल)आदिम-जाति कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञान सिंह ने कहा कि उनका ध्येय आदिम-जाति औरअनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का और बेहतर क्रियान्यन एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्थालागू करना है। यही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मंत्री श्री ज्ञान सिंह ने मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय अधिकारियों से योजनाओं पर विस्तृतचर्चा की। श्री ज्ञान सिंह ने बताया कि अब हितग्राहियों को विशेष केंद्रीय सहायता एवं संविधान के अनुच्छेद 275(1) केअंतर्गत 20 हजार के स्थान पर 30 हजार रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इस संबंध में राज्य शासन ने आजआदेश जारी किया है।
आदिम-जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री से भेंटकर आज अनेक अधिकारियों, मित्रों ने उन्हें नए दायित्व कीबधाई दी। मंत्री श्री ज्ञान सिंह से विभाग के सचिव श्री विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भेंट की।