Sunday , 6 October 2024

Home » फीचर » चायनीज इण्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना से मध्यप्रदेश में ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था होगी मजबूत

चायनीज इण्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना से मध्यप्रदेश में ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था होगी मजबूत

                                 भारत स्थित चायना के राजदूत श्री वेई वेई ने किया “हाट ऑफ इंडिया” का शुभारंभ

211213n2चायना के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित करने के मकसद से भोपाल में तीन दिवसीय ‘हाट ऑफ इंडिया’ का शुभारंभ आज यहाँ होटल कोर्टयार्ड बाय मेरियट में हुआ। इस मौके पर भारत स्थित चायना के राजदूत श्री वेई वेई विशिष्ट मेहमान के रूप में मौजूद थे। इंडिया-चायना आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिषद् के अध्यक्ष श्री पी.एस. देवधर सहित चायना से आये विभिन्न उद्योग के 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भी समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अंटोनी डि सा, अपर मुख्य सचिव वाणिज्य एवं उद्योग श्री पी.के. दाश तथा अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास डॉ. श्रीमती अरूणा शर्मा मौजूद थीं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य आजीविका फोरम श्री एल.एम. बेलवाल तथा इंडिया-चायना आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिषद् के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अतिथियों का परंपरागत स्वागत किया।

भारत स्थित चायना के राजदूत श्री वेई वेई ने ‘हाट ऑफ इंडिया’ के जरिये चायना के उद्योगों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करवाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और चायना के प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों की यात्राएँ की हैं और इसी वजह से भारत और चायना के आपसी राजनायिक संबंध निरंतर मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती विवादों को सुलझाने तथा दोनों देशों के मध्य मैत्री और आर्थिक संबंधों में सुधार के लिये निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मध्य आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिये रचनात्मक वातावरण का विकास जरूरी है। भौगोलिक रूप से एक-दूसरे के करीब होने से दोनों देशों को आपसी विकास में सहयोग के प्रयासों को सदैव बढ़ावा देने की जरूरत है।

चायनीज इण्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना से मध्यप्रदेश में ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था होगी मजबूत Reviewed by on .                                  भारत स्थित चायना के राजदूत श्री वेई वेई ने किया "हाट ऑफ इंडिया" का शुभारंभ चायना के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिय                                  भारत स्थित चायना के राजदूत श्री वेई वेई ने किया "हाट ऑफ इंडिया" का शुभारंभ चायना के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिय Rating:
scroll to top