Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 दिल्ली लगातार तीसरी सुबह कोहरे में लिपटी रही | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » भारत » दिल्ली लगातार तीसरी सुबह कोहरे में लिपटी रही

दिल्ली लगातार तीसरी सुबह कोहरे में लिपटी रही

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर में लिपटी रही। कोहरे के कारण सुबह यहां दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिल्ली में सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा रहा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली लगातार तीसरी सुबह कोहरे में लिपटी रही Reviewed by on . नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर में लिपटी रही। कोहरे के कारण सुबह यहां दृश्यता नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर में लिपटी रही। कोहरे के कारण सुबह यहां दृश्यता Rating:
scroll to top