Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 हॉकी मध्य प्रदेश ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का जीता खिताब | dharmpath.com

Saturday , 12 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » हॉकी मध्य प्रदेश ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का जीता खिताब

हॉकी मध्य प्रदेश ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का जीता खिताब

October 30, 2021 6:54 pm by: Category: खेल Comments Off on हॉकी मध्य प्रदेश ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का जीता खिताब A+ / A-

झांसी- हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 में शनिवार को यहां झांसी में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी हरियाणा को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि हॉकी पंजाब ने हॉकी महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हॉकी मध्य प्रदेश की कंचन निधि केरकेट्टा (9वें मिनट) ने हॉकी हरियाणा के खिलाफ फाइनल में गोल कर टीम को शुरू में ही बढ़त दिला दी थी, जिसके बाद हॉकी हरियाणा इस गोल का बराबरी भी न कर सकी और पूरे मैच के दौरान हॉकी मध्य प्रदेश ने शानदार खेल खेलकर टीम को जबरदस्त जीत दिलाई।

हॉकी मध्य प्रदेश के कोच वंदना उइके ने कहा, टूर्नामेंट जीत कर अच्छा लग रहा है, हमने पहली बार हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है। मैच बहुत अच्छा रहा। टीम की खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने विरोधी टीम पर अंत तक दबाव बनाकर रखा।

दूसरी तरफ, शनिवार को हॉकी पंजाब ने हॉकी महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम की कप्तान रीना रानी (44वें) और सरबदीप कौर (50वें) ने एक-एक गोल किया, जबकि हॉकी महाराष्ट्र के लिए प्रिया दुबे (18वें) ने एकमात्र गोल किया।

हॉकी मध्य प्रदेश ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का जीता खिताब Reviewed by on . झांसी- हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 में शनिवार को यहां झांसी में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी हरियाणा को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने झांसी- हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 में शनिवार को यहां झांसी में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी हरियाणा को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने Rating: 0
scroll to top