भोपाल :राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह को पुलिस महानिदेशक बनाये जाने संबंधी आदेश आज जारी किये हैं। उनकी पुलिस महानिदेशक संबंधी पद-स्थापना एक अक्टूबर, 2014 से प्रभावशील होगी।
श्री सुरेन्द्र सिंह वर्तमान में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ हैं। उनकी पद-स्थापना संबंधी आदेश गृह विभाग द्वारा आज जारी किये गये हैं।