Saturday , 21 September 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » रूस, पाकिस्तान संयुक्त सैन्याभ्यास करेंगे

रूस, पाकिस्तान संयुक्त सैन्याभ्यास करेंगे

मॉस्को, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूसी और पाकिस्तानी सैनिक 21 अक्टूबर से चार नवंबर तक खैबर पख्तूनख्वा में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रशियन साउदर्न मिल्रिटी डिस्ट्रिक्ट की प्रेस सेवा के प्रमुख वादिम अस्ताफेव ने कहा, ‘फ्रेंडशिप 2018’ अभ्यास पब्बी कस्बे के प्रशिक्षण रेंज में किया जाएगा।

अस्ताफेव ने कहा कि दो देशों के सशस्त्र बलों के जवान समुद्र तल से 1,400 मीटर की ऊंचाई पर अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे।

रूस और पाकिस्तान 2016 से ‘फ्रेंडशिप’ अभ्यास करते आ रहे हैं।

2017 में 200 से ज्यादा जवानों ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया था, जो समुद्र तल से 2,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उत्तरी काकेशस में हुआ था।

रूस, पाकिस्तान संयुक्त सैन्याभ्यास करेंगे Reviewed by on . मॉस्को, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूसी और पाकिस्तानी सैनिक 21 अक्टूबर से चार नवंबर तक खैबर पख्तूनख्वा में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुता मॉस्को, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूसी और पाकिस्तानी सैनिक 21 अक्टूबर से चार नवंबर तक खैबर पख्तूनख्वा में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुता Rating:
scroll to top