नई दिल्ली-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति भयावह है, ऐसे में लोगों की इच्छा है कि लॉकडाउन बढ़ा दिया जाए। इसलिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ख़ुद ट्वीट कर इसका एलान किया।
दिल्ली में लॉकडाउन एक और हफ़्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार की शाम यह एलान किया। राजधानी में 19 अप्रैल से ही लॉकडाउन है।
यह पहले 26 अप्रैल तक के लिए था, जिसे एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया था। सोमवार की सुबह ख़त्म होने वाले लॉकडाउन की मियाद एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गई है।