Friday , 27 September 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र : लू का असर बढ़ने के आसार

मप्र : लू का असर बढ़ने के आसार

भोपाल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह झुलसाने वाली धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान धूल भरी हवाएं चलने के साथ लू के जोर पकड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह में मौसम गर्म रहा। तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में धूल भरी हवाएं व लू चलने के आसार जताए हैं।

राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, इंदौर में 20.2 डिग्री, ग्वालियर में 27.6 डिग्री और जबलपुर में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, इंदौर में 40.7 डिग्री, ग्वालियर में 44 डिग्री और जबलपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मप्र : लू का असर बढ़ने के आसार Reviewed by on . भोपाल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह झुलसाने वाली धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान धूल भरी ह भोपाल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह झुलसाने वाली धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान धूल भरी ह Rating:
scroll to top