भोपाल – मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओले के असर से गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर से तापमान 39 डिग्री पार पहुंच गया है। सोमवार को रतलाम लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा यहां का अधितम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया।
बडे़ शहरों की बात करें तो भोपाल का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, इंदौर 36.8 डिग्री, ग्वालियार 36.1 जबलपुर 36.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौमस विभाग का कहना है कि 27 से 31 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। दरअसल प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल से यह ट्रेंड रहा है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।