भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में 730 पी.एम. श्री स्कूलों की स्थापना का अनुसमर्थन किया। प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में अधिकतम 02 स्कूल (313 विकासखण्डों में 626) और 52 जिलों के नगरीय निकायों में 104 स्कूल, इस तरह अधिकतम 730 स्कूलों को पी.एम. श्री स्कूल के रूप चिन्हित किया जाएगा। चिन्हित स्कूलों में से एक प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा पहली से आठवीं) एवं एक विद्यालय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिये संचालित होगा। पी.एम. श्री स्कूल की लागत 60:40 के अनुपात में केन्द्र और राज्य द्वारा वहन की जाएगी। सभी 730 पी.एम. श्री स्कूलों पर प्रतिवर्ष 277 करोड़ 40 लाख रूपए का व्यय भार आयेगा, जिसमें से राज्यांश 110 करोड़ 96 लाख रूपए प्रतिवर्ष होगा। यह परियोजना 5 वर्ष की है और इस अवधि में 554 करोड़ 80 लाख रूपए का व्यय भार राज्य सरकार पर आएगा। योजना के 5 वर्ष बाद इसका संचालन पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़
- » भोपाल:यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल
- » पिंजरे में तोता लेकर भोपाल ईडी दफ्तर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
- » गाय के गोबर की चोट भारी पड़ेगी, मोहन सरकार को उमा भारती की चेतावनी
- » अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी
- » नेशनल हेराल्ड केस में ED ने दाखिल की चार्जशीट
- » दिल्ली और उत्तर भारत में भीषण गर्मी,फीका पड़ा बारिश का असर
- » Bihar Election: पशुपति पारस ने NDA से तोड़ा नाता
- » महाराष्ट्र: किसान परिवार की चमकी किस्मत , खेत में था चंदन का वृक्ष,कीमत पांच करोड़
- » दिल्ली में अब पुराने वाहन नहीं भरवा पाएंगे पेट्रोल-डीजल
- » भोपाल में पत्रकारों पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने घेरकर चाकू मारा