भोपाल, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शुक्रवार को गर्मी और उसम से कुछ राहत है। मौसम विभाग ने आगामी समय में राज्य का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे गर्मी और उमस में कुछ कमी आई है।
राज्य की राजधानी भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, इंदौर का 21.5 डिग्री, ग्वालियर का 22.2 डिग्री और जबलपुर का 21.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, इंदौर का 35.2 डिग्री, ग्वालियर का 35.8 डिग्री और जबलपुर का 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।