भोपाल, 7 दिसंबर – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार सुबह ठिठुरन भरी रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री, इंदौर में 11 डिग्री, ग्वालियर में नौ डिग्री तथा जबलपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, इंदौर में 26.4 डिग्री, ग्वालियर में 28.1 डिग्री तथा जबलपुर में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।