बिहार की 40 संसदीय सीटों के मिल रहे रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी बढ़त बनाए हुए है, जबकि सतारूढ़ जनता दल युनाइटेड (जदयू) के लिए रूझान काफी निराशा वाले नजर आ रहे हैं।
बिहार की 40 सीटों में से किशनगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के असरारुल हक ने चुनाव जीत लिया है। सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार चुनाव हार गई हैं। छेदी पासवान ने मीरा कुमार को 61 हजार वोटों से पराजित किया।
पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं तो सारण से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी राबड़ी देवी भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी से पीछे चल रही हैं।
इसके अलावा मधेपुरा में जदयू के अध्यक्ष शरद यादव पीछे चल रहे हैं, जबकि बक्सर, जमुई और काराकाट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार आगे हैं।
वहीं भाजपा को मिल रही बढ़त को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बीजेपी बिहार में फिलहाल 26 सीटों पर आगे दिख रही है।
इसी तरह झारखंड में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। अब तक की मतगणना के मुताबिक बीजेपी कुल 14 में 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बाकी की दो सीटें कांग्रेस के हाथ में जाती दिख रही हैं।
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, लोकसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। हजारीबाग से यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा बीजेपी की और सीट बढ़ाते दिख रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़
- » MP सरकार ने बाबा रामदेव को दी हजारों एकड़ जमीन
- » राजगढ़:गोलगप्पे खाने के बाद 40 बच्चे हुए बीमार
- » भोपाल:सड़क की गाय बनी काल ,एयर-होस्टेस की दुर्घटना में मृत्यु
- » दिल्ली-मुस्तफाबाद में इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत
- » उज्जैन के छात्रों ने बनाया हाईटेक डिवाइस,हार्ट अटैक आने पर 100 नंबरों पर जाएगा अलर्ट मैसेज
- » रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाला खाना हुआ महंगा
- » MP में यूथ कांग्रेस का चुनाव कार्यक्रम घोषित
- » कौन लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा,जानिये
- » भोपाल:यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल
- » पिंजरे में तोता लेकर भोपाल ईडी दफ्तर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता