Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 भगोरिया को राजकीय पर्व एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान | dharmpath.com

Saturday , 12 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » राज्य का पन्ना » भगोरिया को राजकीय पर्व एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

भगोरिया को राजकीय पर्व एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

March 6, 2023 10:59 pm by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on भगोरिया को राजकीय पर्व एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान A+ / A-

भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अलीराजपुर में जनजातीय वर्ग के भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा के साथ भगोरिया नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक खुली जीप में नगर भ्रमण कर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक वेषभूषा पहन कर भगोरिया नृत्य करते हुए वाहन के आगे-आगे चल रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगोरिया उत्सव के दौरान स्थानीय बस स्टेंड पर सभा को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे त्यौहार, जीवन-मूल्य एवं उत्सव के पल आनंदित करते हैं। आज भगोरिया उत्सव है, मैं सभी भाई-बहनों को भगोरिया की बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगोरिया उत्सव जनजातीय परंपरा का अभिन्न अंग और लोक उत्सव है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि भगोरिया को राजकीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा और इसे सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम सोरवा में बाबा छीतू किराड़ के किले का जीर्णोद्धार, उनका भव्य स्मारक बनाने और अलीराजपुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोंडवा स्थित रानी काजल माता मंदिर से धनबायडी तक 3 किलोमीटर लम्बाई की सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।

भगोरिया को राजकीय पर्व एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान Reviewed by on . भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अलीराजपुर में जनजातीय वर्ग के भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा के साथ भगोरिया न भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अलीराजपुर में जनजातीय वर्ग के भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा के साथ भगोरिया न Rating: 0
scroll to top