Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बिहार में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू | dharmpath.com

Sunday , 20 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » बिहार में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू

बिहार में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू

पटना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राज्य के चार स्थानों से ‘परिवर्तन यात्रा’ प्रारंभ की। तीन स्थानों से केन्द्रीय मंत्रियों ने, जबकि एक स्थान से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि बुधवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने राज्य की चार जगहों से परिवर्तन यात्रा को रवाना कर दिया है। यह यात्रा राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

तिरहुत सारण क्षेत्र के लिए सोनपुर से, भागलपुर क्षेत्र के लिए राजगीर से, मिथिला और कोसी क्षेत्र के लिए समस्तीपुर के दलसिंहसराय तथा पटना-मगध क्षेत्र के लिए बिहटा से परिवर्तन रथों को रवाना किया गया।

पांडेय ने कहा, “सोनपुर से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने परिवर्तन रथ को रवाना किया। यह परिवर्तन यात्रा बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी के नेतृत्व में होगी, जिसमें उनके साथ सांसद जनक चमार और विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा होंगे।”

राजगीर में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाई। भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, सांसद अरुण कुमार और भाजपा नेता सी़ पी़ ठाकुर भी मौजूद थे।

मिथिला एवं कोसी के लिए समस्तीपुर के दलसिंहसराय से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाई। भाजपा की इस यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह कर रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामपाल यादव, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अनिल चौधरी मौजूद थे।

मगध-पटना क्षेत्र के लिए चौथी परिवर्तन यात्रा को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राजीव प्रताप रूड़ी कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के ललन पासवान और लोजपा के रामचंद्र पासवान मौजूद रहे।

बिहार में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू Reviewed by on . पटना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राज्य के चार स्थानों से 'परिवर्तन यात्रा' प्रारंभ की। तीन स्थानों पटना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राज्य के चार स्थानों से 'परिवर्तन यात्रा' प्रारंभ की। तीन स्थानों Rating:
scroll to top