Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 प्रियंका ने सैम स्पीगेल से हाथ मिलाया | dharmpath.com

Sunday , 20 April 2025

Home » मनोरंजन » प्रियंका ने सैम स्पीगेल से हाथ मिलाया

प्रियंका ने सैम स्पीगेल से हाथ मिलाया

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा ने अब अमेरिकी फिल्म निर्माता व संगीतकार सैम स्पीगेल से हाथ मिलाया है।

स्पीगेल ने गुरुवार को ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह प्रियंका के साथ एक स्टूडियो में नजर आए। उन्होंने लिखा, “मैं और मेरी साथी प्रियंका चोपड़ा मजेदार नए गाने के लिए कुछ ताजातरीन पंजाबी तड़के लगा रहे हैं।”

प्रियंका पूर्व में पिटबुल व विल.आई.एम. जैसे अमेरिकी संगीतकारों के साथ काम कर चुकी हैं। वह इस समय एक धारावाहिक के लिए लॉस एंजेलिस में हैं।

प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा, “स्टूडियो का दिन। खूब सारा मजा। हमेशा की तरह। संगीत बनाना चमत्कारिक है। यह कभी भी मुझे हैरान किए बिना नहीं रहता।”

प्रियंका ने गायकी की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय एकल गीत ‘इन माय सिटी’ (2012) से की।

प्रियंका ने सैम स्पीगेल से हाथ मिलाया Reviewed by on . मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा ने अब अमेरिकी फिल्म निर्माता व संगीतकार सैम स्पीगेल से हाथ मिलाया है।स्पीगेल ने गुरुवार को ट् मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा ने अब अमेरिकी फिल्म निर्माता व संगीतकार सैम स्पीगेल से हाथ मिलाया है।स्पीगेल ने गुरुवार को ट् Rating:
scroll to top