Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 पुर्तगाल ने रोनाल्डो को बधाई दी | dharmpath.com

Thursday , 10 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » पुर्तगाल ने रोनाल्डो को बधाई दी

पुर्तगाल ने रोनाल्डो को बधाई दी

लिस्बन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीसरी बार बैलन डी ऑर पुरस्कार जीतने पर पुर्तगाल के नेताओं ने भी अपने स्टार खिलाड़ी को बधाई दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रोनाल्डो ने सोमवार को ज्यूरिख में आयोजित विशेष समारोह में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता। उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और जर्मनी के गोलकीपर मैनुएल नूएर को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया।

रोनाल्डो लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार इस पुरस्कार के हकदार बने हैं। सबसे पहले 2008 में उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

पुर्तगाल के राष्ट्रपति एनिबाल कावाको सिल्वा ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दिए बधाई संदेश में लिखा, “यह पुरस्कार एक बार फिर रोनाल्डो के खेल के प्रति प्रेम और निष्ठा को दर्शाता है।”

पुर्तगाल के मुख्य विपक्षी दल सोशलिस्ट पार्टी के नेता एंटोनियो कोस्टा ने भी रोनाल्डो को बधाई दी।

पुर्तगाल के संसदीय मामलों के मंत्री लुइस मार्केस ने कहा कि रोनाल्डो ने यह पुरस्कार जीत देश का मान बढ़ाया है और यह पुर्तगाली लोगों के लिए गर्व का विषय हैं।

उल्लेखनीय है कि रोनाल्डो ने पिछले चैम्पियंस लीग सत्र में सर्वाधिक 17 गोल करते हुए यह कीर्तिमान बनाया। रोनाल्डो के इसी प्रदर्शन के कारण स्पेन की क्लब रियल मेड्रिड ने अपना 10वां चैम्पियंस लीग खिताब भी हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

पुर्तगाल ने रोनाल्डो को बधाई दी Reviewed by on . लिस्बन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीसरी बार बैलन डी ऑर पुरस्कार जीतने पर पुर्तगाल के नेताओं ने भी अपने स्टार खिलाड़ी को लिस्बन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीसरी बार बैलन डी ऑर पुरस्कार जीतने पर पुर्तगाल के नेताओं ने भी अपने स्टार खिलाड़ी को Rating:
scroll to top