Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 नौंवी बार सपा अध्यक्ष चुने गए मुलायम सिंह यादव | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » फीचर » नौंवी बार सपा अध्यक्ष चुने गए मुलायम सिंह यादव

नौंवी बार सपा अध्यक्ष चुने गए मुलायम सिंह यादव

imagesलखनऊ, 8 अक्टूबर-। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी का अधिवेशन शुरू होने पर सबसे पहले सुबह मुलायम सिंह यादव के ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यसमिति का चुनाव हुआ। इसमें मुलायम सिंह यादव को नौंवी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके मुकाबले चुनाव मैदान में कोई नहीं उतरा।

अधिवेशन में लक्षद्वीप, मणिपुर, गोवा, केरल, उड़ीसा, गुजरात, असोम, कर्नाटक, हिमाचल, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल से प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए कई नमों की चर्चा हो रही थी लेकिन किसी अन्य के नामांकन नहीं करने पर मुलायम सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने भी अधिवेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी अधिवेशन में आने की उम्मीद है।

मुलायम सिंह यादव तीन बार 1989 से 1991 तक, 1993 से 1995 तक और 2003 से 2007 तक उप्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साथ ही वे 1996 से 1998 तक भारत सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। वे 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993, 1996, 2004 और 2007 में विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही वे 1982 से 1985 तक विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा सदस्य चुने गए।

नौंवी बार सपा अध्यक्ष चुने गए मुलायम सिंह यादव Reviewed by on . लखनऊ, 8 अक्टूबर-। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी का अधिवेशन शुरू होने पर सबसे पहले सुबह मुलायम सिंह यादव के ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष व लखनऊ, 8 अक्टूबर-। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी का अधिवेशन शुरू होने पर सबसे पहले सुबह मुलायम सिंह यादव के ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष व Rating:
scroll to top