नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सुबह 5.30 बजे दृश्यता 200 मीटर थी, जो सुबह 8.30 बजे 400 मीटर हो गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह घने कोहरे के साथ दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
शनिवार को दिन का अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।
एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।