Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 दिल्ली में रविवार सुबह खिली धूप, औसत वायु गुणवत्ता 278 | dharmpath.com

Tuesday , 22 April 2025

Home » भारत » दिल्ली में रविवार सुबह खिली धूप, औसत वायु गुणवत्ता 278

दिल्ली में रविवार सुबह खिली धूप, औसत वायु गुणवत्ता 278

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 के आसपास रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 74 प्रतिशत रही।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा प्रदान किए गए वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के अनुसार, औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 278.86 रहा। मुंडका इलाके में यह सबसे खराब (413) रहा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में रविवार सुबह खिली धूप, औसत वायु गुणवत्ता 278 Reviewed by on . नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Rating:
scroll to top