Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 दिल्ली में कोहरा, 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » भारत » दिल्ली में कोहरा, 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी

दिल्ली में कोहरा, 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई।

उत्तर रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण 31 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि 17 का समय बदला गया है और पांच को रद्द कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था। दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

दिल्ली में कोहरा, 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी Reviewed by on . नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग क नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग क Rating:
scroll to top