Saturday , 5 October 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » कीर स्टार्मर बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

कीर स्टार्मर बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

July 5, 2024 10:02 pm by: Category: विश्व Comments Off on कीर स्टार्मर बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री A+ / A-

लंदन– ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार के बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित पीएम हाउस भी खाली कर दी। इसी के साथ लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं।

सुनक के इस्तीफे के बाद किंग चार्ल्स ने स्टार्मर को सरकार बनाने का न्योता दिया था। ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है। शुक्रवार को चुनाव आए नतीजों में पार्टी ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। उसे 650 में से अब तक 412 सीटें मिली हैं। 3 सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं।
ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है। 2022 से कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व कर रहे ऋषि सुनक को अब तक सिर्फ 120 सीटें मिली हैं। यह कंजर्वेटिव पार्टी की पिछले 200 सालों में सबसे बड़ी हार है। सुनक ने हार स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी है। उन्होंने स्टार्मर को भी फोन कर जीत की बधाई दी।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक किंग चार्ल्स, कीर स्टार्मर को पसंद करते हैं। जलवायु परिवर्तन, इमिग्रेशन, यूरोपीय यूनियन के साथ संबंध जैसे मुद्दों पर दोनों के विचार मिलते-जुलते हैं। शाही परिवार पर रिसर्च करने वाले इतिहासकार एड ओवेंस ने टाइम्स को बताया कि कई सोशल ईश्यूज पर किंग की लंबे समय से नजर रही है। स्टार्मर सरकार इन पर ध्यान देगी।

कीर स्टार्मर बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Reviewed by on . लंदन- ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार के बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ 10 डाउनिंग स् लंदन- ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार के बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ 10 डाउनिंग स् Rating: 0
scroll to top