काबुल के पश्चिम में नाटो फौजों के लिए पेट्रोल ले जाने वाले 400 से अधिक टैंकर लड़ाकों ने जला डाले हैं, सीएनएन ने पुलिस के हवाले से बताया है|
स्थानीय निवासियों ने दूर उठती लपटों की तस्वीरें इंटरनेट में लगाई हैं| दुर्घटना-स्थल पर रक्षा सेवाओं को भेजा गया है| तालिबान ने तुरंत ही ऐलान कर दिया है कि यह हमला उन्हीं ने करवाया है| तालिबान के वक्तव्य में कहा गया है कि इस इलाके में नाटो की फौजों को पेट्रोल सप्लाई करने वाले ट्रकों के अड्डे पर यह हमला किया गया है| पहले भी कई बार तालिबान ने नाटो के पेट्रोल-टैंकरों पर गोलियां चलाई हैं जो पाकिस्तान से नाटो फौजों के लिए पेट्रोल लाते हैं|