Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 कांग्रेस के घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं : शर्मा | dharmpath.com

Saturday , 19 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » राज्य का पन्ना » कांग्रेस के घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं : शर्मा

कांग्रेस के घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं : शर्मा

March 4, 2020 12:55 pm by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on कांग्रेस के घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं : शर्मा A+ / A-

भोपाल/दिल्ली 4 मार्च-मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लग रहे आरोपों का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने जवाब देते हुए कहा है कि इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, “इस घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। यह सब कांग्रेस के अंतर्कलह का नतीजा है और इसका जवाब मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दें। वर्तमान की सरकार ब्लैकमेल सरकार है जो बनी भी तो जोड़तोड़ से थी।”

शर्मा ने आगे कहा, “भाजपा इस तरह के किसी प्रयास में शामिल नहीं है और इससे उसका कोई लेना देना नहीं है।”

ज्ञात हो कि, राज्य के आठ विधायकों के हरियाणा के गुरुग्राम के होटल में बंधक बनाए जाने की बात सामने आई है। वहीं कांग्रेस ने एक बसपा विधायक रमा बाई को इस होटल से मुक्त कराए जाने का दावा किया है।

सूात्रों के अनुसार, इस सारे घटनाक्रम को आगामी समय में होने वाले राज्यसभा के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि राज्य की तीन सीटों के चुनाव होने वाले है। एक सदस्य के लिए 58 विधायकों का समर्थन चाहिए, इस स्थिति में कांग्रेस और भाजपा के एक एक सदस्य का चुना जाना तय है, वहीं दूसरी सीट पाने के लिए दोनों दलों को जोर लगाना हेागा। दूसरी सीट जीतने के लिए कांग्रेस को एक वहीं भाजपा को नौ से ज्यादा विधायकों की जरुरत होगी।

कांग्रेस के घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं : शर्मा Reviewed by on . भोपाल/दिल्ली 4 मार्च-मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लग रहे आरोपों का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल/दिल्ली 4 मार्च-मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लग रहे आरोपों का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Rating: 0
scroll to top