Saturday , 21 September 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » ओडिशा में बस खाई में गिरी, 30 मरे

ओडिशा में बस खाई में गिरी, 30 मरे

भुवनेश्वर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के देवगढ़ जिले में रविवार देर शाम 40 यात्रियों से भरी एक यात्री बस 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 30 लोगों की मौत हो गई।

अग्निशमन सेवा के डीजी विनय बेहरा ने बताया कि घटनास्थल से 27 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन लोगों ने जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

बस में ‘भारती गणनाट्य’ ओपेरा पार्टी के कलाकार सवार थे, जो देवगढ़ जिले से बारगढ़ जिले के रेमता लौट रहे थी। देवगढ़ की पुलिस अधीक्षक सारा शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि बस तिलाएबानी गाएलो घाट पर खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यो में अग्निशमन सेवा के अधिकारियों, ओडिशा आपदा मोचन बल (ओडीआरएएफ) , पुलिसकर्मियों तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की मदद ली गई।

वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया।

पुलिस महानिदेशक के.बी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में फंसे अन्य लोगों की आशंका के मद्देनजर तलाशी व बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन ने घटना के बाद दो हेल्प नंबर भी जारी किए हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ओडिशा में बस खाई में गिरी, 30 मरे Reviewed by on . भुवनेश्वर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के देवगढ़ जिले में रविवार देर शाम 40 यात्रियों से भरी एक यात्री बस 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 30 लोगों की मौत हो ग भुवनेश्वर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के देवगढ़ जिले में रविवार देर शाम 40 यात्रियों से भरी एक यात्री बस 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 30 लोगों की मौत हो ग Rating:
scroll to top