Sunday , 6 October 2024

Home » भारत » उप्र : रंग लाई अखिलेश की नाराजगी, करीबियों का निलंबन वापस

उप्र : रंग लाई अखिलेश की नाराजगी, करीबियों का निलंबन वापस

लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी रंग लाई है। उनके दो करीबी युवा नेताओं सुनील सिंह यादव ‘साजन’ व आनंद भदौरिया का निलंबन पार्टी प्रमुख ने वापस ले लिया है। दोनों नेताओं के निलंबन से नाराज अखिलेश सैफई महोत्सव का उद्घाटन करने नहीं गए थे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल यादव की ओर से जारी एक बयान में साजन व भदौरिया का निलंबन वापस लिए जाने की जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने साजन (छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) तथा भदौरिया (लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) के प्रत्यावेदन पर विचार करते हुए इनका निष्कासन खत्म कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, अपने दोनों करीबियों सुनील यादव साजन व आनंद भदौरिया को पार्टी से बर्खास्त करने को लेकर अखिलेश की मुलायम यादव से नाराजगी चल रही थी। यही नहीं, ऐसा भी कहा जा रहा था कि बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव व मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप यादव अखिलेश यादव को मनाने के लिए लखनऊ आए थे।

उप्र : रंग लाई अखिलेश की नाराजगी, करीबियों का निलंबन वापस Reviewed by on . लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी रंग लाई है। उनके दो करीबी युवा नेताओं सुनील सिंह यादव 'साजन' व आनंद भदौरिया का निलंब लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी रंग लाई है। उनके दो करीबी युवा नेताओं सुनील सिंह यादव 'साजन' व आनंद भदौरिया का निलंब Rating:
scroll to top