Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 आप, कांग्रेस छोड़े सभी प्रशासनिक पद : भाजपा | dharmpath.com

Saturday , 19 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » फीचर » आप, कांग्रेस छोड़े सभी प्रशासनिक पद : भाजपा

आप, कांग्रेस छोड़े सभी प्रशासनिक पद : भाजपा

indexनई दिल्ली, 10 सितंबर – भाजपा की दिल्ली इकाई ने कांग्रेस और आप के विधायकों एवं नेताओं से दिल्ली सरकार के सभी प्रशासकीय पदों के साथ ही साथ जिला विकास समितियों से इस्तीफा देने के लिए कहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में करीब 100 ऐसे पद हैं जिनपर दोनों पार्टियों प्रतिनिधि काबिज हैं।

उपाध्याय ने कहा, “दोनों पार्टियां नैतिकता की बात करती है। खास तौर से आम आदमी पार्टी (आप) लोगों की सेवा करने और सत्ता की भूखी नहीं होने का दावा करती है। तब क्यों उसके नेता अभी तक इन पदों पर काबिज हैं और सरकारी वाहन और आवास का सुख भोग रहे हैं।”

भाजपा ने कहा कि आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने से पहले 11 विकास समितियों का गठन किया था जिनमें से नौ पर आप के विधायकों का कब्जा है।

उपाध्याय ने कहा, “यदि वे इस्तीफा देने जा रहे थे तो उन्होंने क्यों ये समितियां बनाईं? और क्या अब उनलोगों को ये पद खाली नहीं कर देने चाहिए?”

आप, कांग्रेस छोड़े सभी प्रशासनिक पद : भाजपा Reviewed by on . नई दिल्ली, 10 सितंबर - भाजपा की दिल्ली इकाई ने कांग्रेस और आप के विधायकों एवं नेताओं से दिल्ली सरकार के सभी प्रशासकीय पदों के साथ ही साथ जिला विकास समितियों से नई दिल्ली, 10 सितंबर - भाजपा की दिल्ली इकाई ने कांग्रेस और आप के विधायकों एवं नेताओं से दिल्ली सरकार के सभी प्रशासकीय पदों के साथ ही साथ जिला विकास समितियों से Rating:
scroll to top