Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 हॉकी : पहले टेस्ट मैच में भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया | dharmpath.com

Wednesday , 16 April 2025

Home » खेल » हॉकी : पहले टेस्ट मैच में भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया

हॉकी : पहले टेस्ट मैच में भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया

ले टोक्वे (फ्रांस), 4 अगस्त (आईएएनएस)। चिंगलेनसाना सिंह औ्र एसवी सुनील के शानदार गोलों की मदद से यूरोप दौरे पर आई भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टेस्ट फ्रांस को 2-0 से हरा दिया।

ले टोक्वे (फ्रांस), 4 अगस्त (आईएएनएस)। चिंगलेनसाना सिंह औ्र एसवी सुनील के शानदार गोलों की मदद से यूरोप दौरे पर आई भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टेस्ट फ्रांस को 2-0 से हरा दिया।

दो मैचों की सीरीज में भारत ने अब 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट मैच बुधवार को होगा।

चिंगलेनसाना ने भारत के लिए पहला गोल किया और फिर सुनील ने स्कोर को दो गुना करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

मध्यांतर तक भारत ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी। भारत ने दो गोल की बढ़त बनाने के बाद फ्रांस को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

इस दौरान फ्रांसने कई जोरदार हमले किए लेकिन भारतय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त को बरकरार रखा।

भारत ने बीते एक महीने में फ्रांस पर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। उसने बल्जियम में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया। हॉकी वर्ल्ड लीग में चौथे स्थान पर रहा था।

मुख्य कोच पॉल वैन ऐस की विदाई और उच्च गुणवत्ता निदेशक रोएलांट ऑल्टमैंस की मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति के बाद यह भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच था।

भारतीय टीम का यह यूरोपीय दौरा इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल्स की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया गया है।

भारतीय टीम को एचडब्ल्यूएल के 2012-13 और 2014-15 दोनों संस्करणों के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ खेलना पड़ा और दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम विजेता रही।

हॉकी : पहले टेस्ट मैच में भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया Reviewed by on . ले टोक्वे (फ्रांस), 4 अगस्त (आईएएनएस)। चिंगलेनसाना सिंह औ्र एसवी सुनील के शानदार गोलों की मदद से यूरोप दौरे पर आई भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टेस् ले टोक्वे (फ्रांस), 4 अगस्त (आईएएनएस)। चिंगलेनसाना सिंह औ्र एसवी सुनील के शानदार गोलों की मदद से यूरोप दौरे पर आई भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टेस् Rating:
scroll to top