नई दिल्ली- हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारत में सोने की चमक में वृद्धि देखने को मिली तो रुपए में गिरावट भी जारी रहा। सोना आज यानी 10 फरवरी को सोना 84,699 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। जबकि रुपया आज अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो 87.94 प्रति डॉलर पर आ गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 966 रुपए बढ़कर 85,665 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 84,699 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी में भी आज बढ़त रही। 1 किलो चांदी की कीमत 132 रुपए बढ़कर 95,533 रुपए किलो पर पहुंच गई है। कल चांदी का भाव 95,391 रुपए किलो था।