Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 शबाना आजमी की हालत स्थिर, गहन देखरेख में इलाज जारी | dharmpath.com

Sunday , 20 April 2025

Home » मनोरंजन » शबाना आजमी की हालत स्थिर, गहन देखरेख में इलाज जारी

शबाना आजमी की हालत स्थिर, गहन देखरेख में इलाज जारी

January 23, 2020 9:13 am by: Category: मनोरंजन Comments Off on शबाना आजमी की हालत स्थिर, गहन देखरेख में इलाज जारी A+ / A-

मुंबई-जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। गहन देखरेख में उनका इलाज जारी है। मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत स्थित बताई गई है। शबाना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बीते दिनों हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शबाना आजमी की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। उनकी हालत अब स्थिर रहने लगी है। चिकित्सकों की गहन देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

बीते शनिवार को शबाना की यूवी कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक की टक्कर से चूर-चूर हो गई थी। लहूलुहान अभिनेत्री को नवी मुंबई के कमोठे स्थित महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसी शाम उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शबाना के पति जावेद अख्तर और उनके बेटे फरहान व बेटी जोया अख्तर उनका हाल जानने के लिए अंबानी अस्पताल गए थे और घायल शबाना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी, जो वायरल हो गई थीं। फरहान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दानडेकर भी थीं।

शबाना आजमी की हालत स्थिर, गहन देखरेख में इलाज जारी Reviewed by on . मुंबई-जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। गहन देखरेख में उनका इलाज जारी है। मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत स्थित बताई गई है। शबान मुंबई-जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। गहन देखरेख में उनका इलाज जारी है। मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत स्थित बताई गई है। शबान Rating: 0
scroll to top