Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 राज्यों को केंद्रीय सहायता मुद्दे पर उच्चस्तरीय समिति की बैठक | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » भारत » राज्यों को केंद्रीय सहायता मुद्दे पर उच्चस्तरीय समिति की बैठक

राज्यों को केंद्रीय सहायता मुद्दे पर उच्चस्तरीय समिति की बैठक

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता के मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

समिति ने आंध्र प्रदेश के हुदहुद तूफान, अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ और भू-स्खलन तथा कर्नाटक के बाढ़ तथा सूखे से प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्रीय सहायता दिए जाने के प्रस्तावों की समीक्षा की।

समिति ने उत्तर प्रदेश के ओला-वृष्टि से प्रभावित कुछ क्षेत्रों और सूखे से प्रभावित कुछ क्षेत्रों के लिए वित्तीय सहायता से संबंधित प्रस्तावों की भी समीक्षा की। समिति ने राष्ट्रीय आपदा राहत निधि (एनडीआरएफ) के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस निधि से सहायता के बारे में निर्णय लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

राज्यों को केंद्रीय सहायता मुद्दे पर उच्चस्तरीय समिति की बैठक Reviewed by on . नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता के मुद्दे पर एक उच्च नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता के मुद्दे पर एक उच्च Rating:
scroll to top