Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मोनिका लेविंस्की के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था : हिलेरी | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » विश्व » मोनिका लेविंस्की के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था : हिलेरी

मोनिका लेविंस्की के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था : हिलेरी

न्यूयॉर्क, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव करते हुए कहा कि मोनिका लेविंस्की स्कैंडल में बिल का इस्तीफा नहीं देने का फैसला सही था।

हिलेरी ने यह भी कहा कि मोनिका के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था।

सीबीएस न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में इस सवाल पर जवाब देते हुए हिलेरी ने अपने पति का बचाव किया।

यह पूछने पर कि क्या लगभग 20 साल पहले मोनिका के साथ उनके रिश्तों का खुलासा होने के बाद बिल क्लिंटन को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था? इसके जवाब में हिलेरी ने कहा, “बिल्कुल नहीं।”

न्यूयॉर्क से डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस्टन गिलीब्रांड ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया था कि बिल क्लिंटन को उस समय इस्तीफा देना चाहिए था।

क्रिस्टन के इस बयान के बाद हिलेरी ने यह बयान दिया है।

रिपब्लिकन के बहुमत वाले सदन में दिसंबर 1998 में बिल पर महाभियोग चलाया गया था लेकिन सीनेट ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया और इस तरह बिल क्लिंटन ने अपना कार्यकाल पूरा किया।

इस साक्षात्कार में हिलेरी ने यह भी कहा कि मोनिका वयस्क थी।

मोनिका लेविंस्की के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था : हिलेरी Reviewed by on . न्यूयॉर्क, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव करते हुए कहा कि मोनिका लेविंस न्यूयॉर्क, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव करते हुए कहा कि मोनिका लेविंस Rating:
scroll to top