Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मुख्यमंत्री श्री चौहान 3 जनवरी को लेंगे बैठक :100 दिवसीय कार्ययोजना की होगी समीक्षा | dharmpath.com

Tuesday , 8 April 2025

Home » प्रशासन » मुख्यमंत्री श्री चौहान 3 जनवरी को लेंगे बैठक :100 दिवसीय कार्ययोजना की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री चौहान 3 जनवरी को लेंगे बैठक :100 दिवसीय कार्ययोजना की होगी समीक्षा

4906भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 3 जनवरी को मंत्रालय में बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान बैठक में 100 दिवसीय कार्ययोजना के समयबद्व क्रियान्वयन के लिए मंत्रियों और विभाग के अपरमुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव से चर्चा करेंगे। एक जनवरी से कार्ययोजना का क्रियान्वयन प्रारंभ हो रहा है।मंत्रीगण तीन जनवरी की बैठक में, सौंपे गए विभागों की कार्ययोजना से अवगत करावाएँगे। श्री चौहान व्यापम को स्वच्छपारदर्शी और प्रभावी बनाने एवं सुशासन और भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए अधोसंरचना निर्माण कार्यों, लोक सेवा केरूप में नए कार्यों की शुरुआत की अनुशंसाएँ प्रस्तुत करने के लिए गठित समितियों द्वारा की गई कार्यवाही से भीअवगत होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान औद्योगिक निवेश के लिए सिंगल विन्डो को रियल सिंगल विन्डो बनाने की दिशा में हो रहेकार्य की भी समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में विश्व स्तरीय औद्योगिक संरचना निर्माणकार्य को तेज करने एवं पर्यटन के स्थापित केन्द्रों पर विश्व स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का मास्टर प्लान बनानेका निर्णय भी लिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में लघु एवं कुटीर उद्योगों के विकास की रणनीति पर भी अमलकिया जाएगा। मुख्यमंत्री तीन जनवरी को हो रही बैठक में इस विषय पर उच्च अधिकारियों से मंत्रणा करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 3 जनवरी को लेंगे बैठक :100 दिवसीय कार्ययोजना की होगी समीक्षा Reviewed by on . भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 3 जनवरी को मंत्रालय में बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान बैठक में 100 भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 3 जनवरी को मंत्रालय में बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान बैठक में 100 Rating:
scroll to top