Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मुंबई मैराथन में इथियोपिया के धावकों का दबदबा | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » खेल » मुंबई मैराथन में इथियोपिया के धावकों का दबदबा

मुंबई मैराथन में इथियोपिया के धावकों का दबदबा

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई मैराथन में इथियोपिया के धावकों ने दबदबा बनाते हुए रविवार को 360,000 डॉलर इनामी राशि वाली रेस में छह में से पांच पदकों पर कब्जा जमाया।

मुंबई मैराथन में पहली बार हिस्सा लेने वाले इथियोपिया के धावक तेस्फाये एबेरा और इथियोपिया की ही मौजूदा चैम्पियन डिंकनेश मेकाश क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग के चैम्पियन रहे।

केन्या के ल्यूक किबेट ने हालांकि इथियोपिया को सारे पदकों पर कब्जा नहीं करने दिया और पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के विजेता रहे एबेरा और डिंकनेश में से प्रत्येक को 41,000 डॉलर की इनामी राशि प्रदान की गई।

मैराथन जगत में अनजान एबेरा ने दो घंटे नौ मिनट 46 सेकेंड में रेस पूरी की और सभी को चौंकाते हुए पहला स्थान हासिल किया।

मुंबई मैराथन के आखिरी चरण में रविवार को एबेरा अकेले प्रतिभागी थे और वह मामूली अंतर से मुंबई मैराथन का नया रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।

मुंबई मैराथन में सबसे कम समय निकालने का रिकॉर्ड युगांडा के जैक्सन किपरोप (2:9.32) के नाम है, जो उन्होंने 2013 में बनाया था।

इथियोपिया के ही डेरेजे डेबेले (2:10:31) दूसरे जबकि केन्या के किबेट (2:10:57) तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में हालांकि इथियोपियाई धाविकाओं ने तीनों पदकों पर कब्जा जमाया।

मौजूदा चैम्पियन डिंकनेश दो घंटा 30 मिनट समय के साथ पहले स्थान पर रहीं, जबकि इथियोपिया की ही कुमेशी सिचाला (2:30:56) दूसरे और मार्टा मेगरा (2:31:45) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय महिलाओं ने भी यहां शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई मैराथन में पहली बार हिस्सा लेने वाली ओ. पी. जैशा ने लगातार तीन बार कि मौजूदा विजेता ललिता बाबर को पछाड़ते हुए दो घंटा 37 मिनट 29 सेकेंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान रच डाला।

पिछले वर्ष 2:50:31 में रेस पूरी कर नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली बाबर 2:38:21 के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सुधा सिंह ने 2:42:12 समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही तीनों भारतीय धाविकाओं ने चीन में इसी वर्ष होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

भारतीय पुरुषों में करन सिंह खिताब बचाने में कामयाब रहे। करन सिंह ने 2:21:35 समय में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि यहां पहली बार हिस्सा ले रहे अर्जुन प्रधान (2:22:22) दूसरे और बहादुर सिंह धौनी (2:22:41) तीसरे स्थान पर रहे।

जैशा, करन, अर्जुन और बहादुर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अब प्रतिष्ठित न्यूयार्क सिटी मैराथन में हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा।

इस बीच भारत के इंद्रजीत पटेल और कविता राऊत क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग में अर्धमैराथन का अपना-अपना खिताब बचाने में सफल रहे।

स्वर्ण पदक विजेता करन और जैशा को पांच-पांच लाख रुपये इनामी राशि के रूप में प्रदान किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मुंबई मैराथन में इथियोपिया के धावकों का दबदबा Reviewed by on . मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई मैराथन में इथियोपिया के धावकों ने दबदबा बनाते हुए रविवार को 360,000 डॉलर इनामी राशि वाली रेस में छह में से पांच पदकों पर कब्जा मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई मैराथन में इथियोपिया के धावकों ने दबदबा बनाते हुए रविवार को 360,000 डॉलर इनामी राशि वाली रेस में छह में से पांच पदकों पर कब्जा Rating:
scroll to top