Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मप्र में कोहरे से जनजीवन प्रभावित | dharmpath.com

Saturday , 19 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

मप्र में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

भोपाल, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह कोहरा व धुंध छाने से जनजीवन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई हिस्सों में कोहरे का असर रहने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार की सुबह कोहरा और धुंध छाई रही, इसके साथ ही चली हवाओं से ठिठुरन बनी रही। वहीं दिन चढ़ने के साथ हल्की खिली धूप ने मौसम केा सुहावना बना दिया। कोहरा व धुंध से आम जन-जीवन भी प्रभावित रहा। टेन व बसों की रफ्तार भी प्रभावित हुई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, रीवा व सागर संभागों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 13.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मप्र में कोहरे से जनजीवन प्रभावित Reviewed by on . भोपाल, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह कोहरा व धुंध छाने से जनजीवन प्रभावित रहा।मौसम विभाग न भोपाल, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह कोहरा व धुंध छाने से जनजीवन प्रभावित रहा।मौसम विभाग न Rating:
scroll to top