Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मप्र में किसानों को हरी खाद पर भी अनुदान : शिवराज | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » फीचर » मप्र में किसानों को हरी खाद पर भी अनुदान : शिवराज

मप्र में किसानों को हरी खाद पर भी अनुदान : शिवराज

indexमंडला, 20 अक्टूबर – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ाने के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे और किसानों को अब हरी खाद पर भी अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को मंडला में राष्ट्रीय जैविक कृषि उत्सव के समापन में दावा किया कि जैविक खेती के क्षेत्र में देश ही नहीं विश्व में मध्य प्रदेश अपना स्थान बनाएगा, क्योंकि वर्तमान में जैविक खेती उत्पाद में राज्य का देश में हिस्सा 40 प्रतिशत है। राज्य में जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जैविक विकास समिति की बैठक हर तीन माह में की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परम्परागत बीज को विकसित करने के लिए बीज विकास निगम से बात की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि शहडोल, इंदौर और जबलपुर में बीज प्रमाणीकरण संस्था खुलेगी। मंडला में जैविक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र भी खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण का कारखाना लगाने वालों को पांच साल तक मंडी शुल्क में छूट रहेगी। जैविक उत्पादों के किसानों की समितियां बनेंगी। जैविक उत्पादन की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग की भी व्यवस्था होगी।

कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री चौहान के आह्वान पर ग्रामीणों ने कृषि-रथ और महोत्सव में शामिल होने वाले जन-प्रतिनिधियों का स्वागत हार-फूल के बजाए अनाज देकर किया। महोत्सव के दौरान 4600़ 18 क्विंटल खाद्यान्न एकत्रित हुआ है।

मप्र में किसानों को हरी खाद पर भी अनुदान : शिवराज Reviewed by on . मंडला, 20 अक्टूबर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ाने के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे और किसानों को अब हरी मंडला, 20 अक्टूबर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ाने के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे और किसानों को अब हरी Rating:
scroll to top