Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मप्र जनसंपर्क के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को बीते साल 15 करोड़ से ज्यादा हिट | dharmpath.com

Tuesday , 22 April 2025

Home » प्रशासन » मप्र जनसंपर्क के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को बीते साल 15 करोड़ से ज्यादा हिट

मप्र जनसंपर्क के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को बीते साल 15 करोड़ से ज्यादा हिट

January 2, 2016 7:28 pm by: Category: प्रशासन Comments Off on मप्र जनसंपर्क के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को बीते साल 15 करोड़ से ज्यादा हिट A+ / A-

img_JanSamparkभोपाल :जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल www. dprmp.org  को बीते साल 15 करोड़ 12 लाख 25 हजार 355 हिट मिले हैं। पोर्टल की लोकप्रियता और उपयोगी जानकारी की वजह से इसे प्रतिदिन औसतन 4 लाख 14 हजार 316 हिट मिले।

पोर्टल को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी नागरिकों द्वारा भी देखा गया। पोर्टल को देखने वाले टॉप 10 देश में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से 3 लाख 88 हजार 437 विजिटर और 37 लाख 71 हजार 147 हिट्स मिले हैं। जापान से 6414 विजिटर और 50 हजार 800 हिट्स, ऑस्ट्रेलिया से 1619 विजिटर और एक लाख 94 हजार 907 हिट्स, जर्मनी से 1464 विजिटर और 8925 हिट्स, नीदरलेण्ड से 1294 विजिटर और 3452 हिट्स, यूनाइटेड किंगडम से 862 विजिटर और 2435 हिट्स, इटली से 551 विजिटर और 34 हजार 620 हिट्स, चाइना से 513 विजिटर और 9130 हिट्स, फ्रांस से 201 विजिटर और 4845 हिट्स तथा द यूरोपियन यूनियन से 160 विजिटर और 8640 हिट्स प्राप्त हुए हैं।

जनसंपर्क के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर संबंधित जिले की ऐतिहासिक, प्रशासनिक पृष्ठभूमि, सांख्यिकी और महत्वपूर्ण स्थलों के परिचय के साथ छाया-चित्र भी उपलब्ध हैं। साथ ही पोर्टल पर प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय कार्यक्रम और योजनाओं की जानकारी प्रतिदिन अपलोड की जाती है। इसमें विभाग के जनसंपर्क अधिकारियों द्वारा भेजे गये समाचारों को संपादित कर अपलोड किया जाता है। पोर्टल के माध्यम से पूरे प्रदेश के समाचारों का संग्रह किया जाता है। पोर्टल से संबंधित जिले के समाचार-पत्र के साथ-साथ अन्य जिले के समाचार-पत्र के पत्रकार और मीडियाकर्मी जरूरी समाचार और अन्य जानकारी हासिल कर रहे हैं।

 

मप्र जनसंपर्क के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को बीते साल 15 करोड़ से ज्यादा हिट Reviewed by on . भोपाल :जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल www. dprmp.org  को बीते साल 15 करोड़ 12 लाख 25 हजार 355 हिट मिले हैं। पोर्टल की लोकप्रियता और उपयोगी जानकारी की वजह स भोपाल :जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल www. dprmp.org  को बीते साल 15 करोड़ 12 लाख 25 हजार 355 हिट मिले हैं। पोर्टल की लोकप्रियता और उपयोगी जानकारी की वजह स Rating: 0
scroll to top