Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 भोपाल को दुनिया का सबसे सुन्दर शहर बनायेंगे | dharmpath.com

Sunday , 20 April 2025

Home » प्रशासन » भोपाल को दुनिया का सबसे सुन्दर शहर बनायेंगे

भोपाल को दुनिया का सबसे सुन्दर शहर बनायेंगे

imagesभोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल को दुनिया का सबसे सुन्दर शहर बनाया जायेगा। भोपाल में लाईट मेट्रो ट्रेन शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ करीब 29 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से बनने वाले केबल स्टे ब्रिज के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर, महिलाबाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नगर निगम को विकास कार्यों के लिये मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना में 120 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाये गये हैं। भोपाल में राजधानी होने के गौरव को बढ़ाने वाले विकास कार्य किये गये हैं। भोपाल में सुनियोजित विकास हुआ है। यातायात की दिक्कतों को दूर किया गया है। भोपाल के विकास के लिये राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी। इस केबल स्टे ब्रिज के बनने से भोपाल की गौरव बड़ी झील की सुन्दरता और बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मध्यप्रदेश विकास के हर मापदण्ड पर आगे बढ़ रहा है। विकास दर और कृषि विकास में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है। प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विकास का लाभ हर गरीब तक पहुँचाया गया है क्योंकि हम मानते हैं कि संसाधनों पर सबका हक है। ऐसी आवास नीति बनाई जा रही है जिसमें सबके लिये आवास की व्यवस्था हो। उन्होंने अपील की कि हर बच्चे को स्कूल भेजें और शिक्षित मध्यप्रदेश बनाने में हर नागरिक सहयोग करे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल नगर निगम बेहतर काम कर रही है। नगर निगम को राज्य शासन का पूरा सहयोग मिलेगा। ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश शहरी और ग्रामीण विकास दोनों क्षेत्रों में अग्रणी है। इस केबल ब्रिज के बनने से यातायात सुगम होगा।

महापौर श्रीमती कृष्णा गौर ने स्वागत भाषण में कहा कि कमला पार्क से रेत घाट तक बनने वाला यह केबल स्टे ब्रिज शहर के लिये एक बड़ी सौगात है। प्रदेश का पहला 6 लेन फ्लाय ओवर हबीबगंज में बन रहा है। विधायकगण सर्वश्री आरिफ अकील, सुरेन्द्र नाथ सिंह, विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री मोहम्मद सगीर, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद और प्रशासनिक अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा ने किया।

केबल स्टे ब्रिज

भोपाल शहर में कमला पार्क से रेत घाट तक केबल स्टे ब्रिज का निर्माण कार्य जेएनएनयूआरएम में 29.47 करोड़ रुपये लागत से करवाया जायेगा। ब्रिज 300 मीटर लम्बाई में एवं 17 मीटर चौड़ाई में बनाया जायेगा। अत्याधुनिक तकनीक से बनाये जाने वाला यह स्टील केबल स्टे ब्रिज पुराने और नये भोपाल शहर के बीच सेतु का काम करेगा।

भोपाल को दुनिया का सबसे सुन्दर शहर बनायेंगे Reviewed by on . भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल को दुनिया का सबसे सुन्दर शहर बनाया जायेगा। भोपाल में लाईट मेट्रो ट्रेन शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल को दुनिया का सबसे सुन्दर शहर बनाया जायेगा। भोपाल में लाईट मेट्रो ट्रेन शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री Rating:
scroll to top