आयुक्त ने 18 अप्रैल को हुई बैठक में महिला कर्मचारियों से कहा था, “सिर्फ लाली, क्रीम, पाउडर और लिपस्टिक लगाने से कुछ नहीं होता, काम भी करना पड़ता है।” इस पर महिला कर्मचारियों ने आपत्ति जताई है। इस मामले को लेकर आक्रोशित निगम कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे।
नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने आयुक्त द्वारा महिला कर्मचारियों को कही गई बात का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि आयुक्त ने निगम सभागार में स्मार्ट कार्ड में सुधार के लिए एक बैठक बुलवाई थी, जिसमें महिला कर्मचारी रीता चतुर्वेदी, मंगला जोशी और अन्य उपस्थित थीं। आयुक्त ने कहा था, लो दोनों देवियां भी आ गईं।
इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, महिला बाल विकास निगम, राज्य महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग, नेता प्रतिपक्ष, कलेक्टर और नगर निगम अध्यक्ष, आंतरिक शिकायत समिति (महिला) को ज्ञापन सौंपा गया है।