Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 भाबेश कलीता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त, शारदा देवी को मणिपुर की कमान | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » राजनीति » भाबेश कलीता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त, शारदा देवी को मणिपुर की कमान

भाबेश कलीता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त, शारदा देवी को मणिपुर की कमान

June 27, 2021 8:02 pm by: Category: राजनीति Comments Off on भाबेश कलीता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त, शारदा देवी को मणिपुर की कमान A+ / A-

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा सीट से विधायक भाबेश कलीता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया, जबकि मणिपुर में वरिष्ठ नेता शारदा देवी को प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई है.

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों नेताओं की नियुक्ति को हरी झंडी दी.

कलीता, रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे.

हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और उसने लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया. भाजपा ने यह चुनाव रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में लड़ा था.

दास को हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है.

वहीं, मणिपुर में अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गईं शारदा देवी इससे पहले प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष और प्रशिक्षण विभाग की मुखिया थीं.

वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस. टिकेंद्र सिंह की जगह लेंगी. सिंह का इसी साल 13 मई को कोविड-19 संबंधी परेशानियों के बाद निधन हो गया था. उनके निधन के बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था.

भाबेश कलीता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त, शारदा देवी को मणिपुर की कमान Reviewed by on . नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा सीट से विधायक भाबेश कलीता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त क नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा सीट से विधायक भाबेश कलीता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त क Rating: 0
scroll to top