Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बोको हरम से बचाओ – सँयुक्त राष्ट्र से नाइजीरिया के निवासियों की पुकार | dharmpath.com

Saturday , 19 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » धर्मंपथ » बोको हरम से बचाओ – सँयुक्त राष्ट्र से नाइजीरिया के निवासियों की पुकार

बोको हरम से बचाओ – सँयुक्त राष्ट्र से नाइजीरिया के निवासियों की पुकार

9EN_01127810_2097नाइजीरिया के चिबोक नगर के निवासियों ने सँयुक्त राष्ट्र संघ से अपील की है कि वह उनके इलाके में हिंसा को रोकने में सहायता करे।

उल्लेखनीय है कि चिबोक शहर की 200 से ज़्यादा लड़कियों को बोको-हरम के उग्रवादी अपहरण करके ले गए हैं। चिबोक नगर के एक स्थानीय सरदार ने कहा – हमारी सरकार हमारा बचाव नहीं कर सकती, वह हमें बचाने की इच्छा भी नहीं रखती है।

पिछली 14 अप्रैल को बोको-हरम के उग्रवादियों ने 276 स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था, जिनमें से 53 लड़कियाँ भाग निकलीं। बाक़ी बच्चियाँ अभी भी उग्रवादियों के कब्ज़े में हैं। नाइजीरिया की सरकार को सन्देह है कि देश में हाल ही में घटी आतंकवादी कार्रवाइयों के पीछे भी बोको हरम का ही हाथ है।

बोको हरम से बचाओ – सँयुक्त राष्ट्र से नाइजीरिया के निवासियों की पुकार Reviewed by on . नाइजीरिया के चिबोक नगर के निवासियों ने सँयुक्त राष्ट्र संघ से अपील की है कि वह उनके इलाके में हिंसा को रोकने में सहायता करे। उल्लेखनीय है कि चिबोक शहर की 200 से नाइजीरिया के चिबोक नगर के निवासियों ने सँयुक्त राष्ट्र संघ से अपील की है कि वह उनके इलाके में हिंसा को रोकने में सहायता करे। उल्लेखनीय है कि चिबोक शहर की 200 से Rating:
scroll to top