Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बिहार : 10 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म | dharmpath.com

Monday , 21 April 2025

Home » भारत » बिहार : 10 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म

बिहार : 10 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म

मुंगेर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी ही आठ वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मुंगरैडा गांव निवासी 10 वर्षीय बच्ची अपने नानी के घर रहकर पढ़ने आई थी। पीड़िता का आरोप है कि तीन-चार दिन पूर्व जब घर में कोई नहीं था तब मामा शशिकांत तांती ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बात को किसी से नहीं बताने को कहा। नानी के घर वापस आने के बाद पीड़िता ने नानी से अपनी आपबीती सुनाई। नानी पीड़िता को लेकर थाने पहुंची।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

इधर, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी युवक इन आरोपों से इंकार कर रहा है।

बिहार : 10 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म Reviewed by on . मुंगेर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी ही आठ वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मुंगेर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी ही आठ वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। Rating:
scroll to top